Search

 
 
 

मंईयां के विरोधियों को लगा करारा तमाचा : कल्पना सोरेन

 
Jarmundi: जरमुंडी में बादल पत्रलेख के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भाजपा को करारा जवाब दिया. कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान का विरोध करने वालों को न्यायालय द्वारा करारा जवाब दिया गया है. भाजपा के पीआईएल गैंग को जोरदार तमाचा पड़ा है. 20 वर्ष तक भाजपा के लोगों ने झारखंड में शासन किया, लेकिन किसी ने भी यहां की महिलाओं, बहनों और बेटियों के लिए सशक्तिकरण के लिए कोई योजना नहीं बनाई, जिसके तहत उन्हें ताकत मिले. हम महिलाओं के लिए कई योजना लेकर आए हैं. किशोरियों की शिक्षा के लिए योजना, ताकि उनकी शिक्षा में बाधा नहीं हो, झारखंड में यह पहली बार है फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, पहली बार महिला सम्मान योजना. जिसके तहत माता बहन को प्रति माह एक हजार रुपए की सम्मान राशि. अब तक चार किस्त 55 लाख माता बहन को दिया जा चुका है. दिसंबर माह से 2500 रुपए प्रतिमाह जाने वाला है. कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईयां ने ताकत दिखाकर अपना आशीर्वाद झारखंड को दे रही हैं, उम्मीद है सभी मंईयां जरमुंडी के अपने बेटे को आशीर्वाद देंगी, ताकि जरमुंडी के विकास को आगे बढ़ाया जा सके. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/bjp-accused-hemant-government-of-targeting-educational-institutions/">हेमंत

सरकार पर शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने का भाजपा ने लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही