Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ पर बनेगी बायोपिक,जानें कौन निभायेंगे यूपी CM का किरदार

 
Lagatardesk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म का ऐलान किया गया है. फिल्म का नाम `अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी` है. एक्टर अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका में हैं हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी -साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- उसने सब त्याग दिया पर जनता ने उसे अपना बना लिया . यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब `द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर` पर आधारित है. फिल्म के ऐलान के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है  
https://www.instagram.com/reel/DHpwfHdtiXC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/DHpwfHdtiXC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Samrat Cinematics (@samratcineindia)

">

मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

मोशन पोस्टर में एक्टर अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका में हैं, जो लोगों की सेवा के लिए दुनिया को त्याग देते हैं. बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनी देती है, जो कहते हैं, वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते थे. जनता ने उसको सरकार बना दिया`.  

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का टाइटल काफी हद तक योगी आदित्यनाथ के जन्म के नाम अजय सिंह बिष्ट से प्रेरित है. तो वहीं ये फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जबकि दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने इसे लिखा है. विष्णु राव फोटोग्राफी डायरेक्टर हैं जबकि उदय प्रकाश सिंह प्रोडक्शन डिजाइनर हैं.  

क्या कहना है डायरेक्टर का

  फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक रवींद्र गौतम ने कहा, `हमारी फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है, जो उत्तराखंड के एक सुदूर गांव के एक साधारण मिडिल क्लास लड़के की जिंदगी पेश करती है जो भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है. योगी आदित्यनाथ 2017 से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं. वे सबसे ज्यादा समय तक (8 साल) यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर है. उनके बचपन का नाम अजय मोहन सिंह बिष्ट था. इस फिल्म का टाइटल उनके नाम से ही इंस्पायर्ड है.

स्टार कास्ट

रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित, `अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी` में दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी अहम रोल में हैं.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही