Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूढ़ा पहाड़ से सफाये के बाद बचे हुए नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाया जायेगा अभियान- डीआईजी राजकुमार लकड़ा

Palamu : बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों का खात्मा करने के बाद पुलिस छोटे- छोटे समूहों में बटे नक्सलियों के खिलाफ अभिायन चलायेगी. इस बात की जानकारी पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने दी है. डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि सिंतबर में बूढ़ा पहाड़ में अभियान चलाकर नक्सलियों का वहां से भगा दिया गया है. पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ की शिखर पर भी कैंप स्थापित किया. जिसके डर से नक्सली छोटे- छोटे समूहों में बंट गये है. जो पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है. छोटे- छोटे समूहों में बंटे नक्सलियों को भी खत्म करने के लिए पुलिस अभियान चलायेगी और पूरे जिले से नक्सलियों को खत्म किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-murderous-attack-on-head-husband-bullet-fired-over-non-majrua-land/">बोकारो

: मुखिया पति पर जानलेवा हमला, गैर मजरूआ जमीन को लेकर चली गोली

सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर नक्सलियों को भगाने का काम किया

गौरतलब है कि बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों का गढ़ कहा जाता था. बूढ़ा पहाड़ को पिछले 32 सालों से नक्सलियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ था. लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर वहां से नक्सलियों को भगाने का काम किया. सुरक्षाकर्मियों ने बूढ़ा पहाड़ में कैंप लगाने से पहले गढ़वा के बेहरा टोली में कैंप स्थापित किया था. उसके बाद सितंबर महीने में बूढ़ा पहाड़ में ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया गया. धीरे-धीरे तिसिया ,नवाटोली और नावाडीह गांव के पास पुलिस पिकेट स्थापित की गई. पुलिस पिकेट बनने के बाद क्षेत्र से नक्सलियों का वर्चस्व खत्म हो गया. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-doctor-sacrificed-two-women-through-smugglers-in-superstition-committed-a-heinous-crime-in-the-greed-of-wealth/">केरल

: अंधविश्वास में डॉक्टर ने तस्कर के माध्यम से दो महिलाओं की बलि दी, धन, समृद्धि के लालच में किया जघन्य अपराध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही