Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक कार गहरे गड्ढे में गिरी, चार लोगों की मौत

Advertisement
Advertisement
  Jammu : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आज बुधवार सुबह एक कार सड़क से फिसलकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे चार लोगों की मौत हो गयी. आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना थानामंडी उपमंडल में हुई जब कार पुंछ से भांगई गांव लौट रही थी. कार सवार लोग पुंछ में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

चालक  वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा

उन्होंने बताया कि चालक अपने गंतव्य से महज कुछ मीटर दूर ही थानामंडी भांगई रोड पर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हादसे के समय कार में कुल 12 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और थानामंडी के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55), रुबिना कौसर (35), जरीना बेगम और मोहम्मद युनूस (38) के रूप में की गयी है. सभी भांगई के रहने वाले थे. थानामंडी के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि घायलों को राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही