Search

 
 
 

झारखंड विधानसभा में भी दिखेगा बदला-बदला सा नजारा, खाली नजर आएंगी चार सीटें

 
Ranchi : इस बार विधानसभा के मॉनसून सत्र में बदला-बदला सा नजारा दिखेगा. चार सीटें खाली भी नजर आएंगी. हजारीबाग, धनबाद, मनोहरपुर और शिकारीपाड़ा के विधायक अब सांसद में प्रमोट हो गये हैं. इस कारण मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो, जोबा मांझी और नलिन सोरेन संसद में नजर आएंगे. वहीं बागी और दूसरे दलों से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विधायकों के बैठने की व्यवस्था का भी दिलचस्प नजारा विधानसभा के अंदर दिखेगा. झामुमो के बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम और विशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा भी सत्ता पक्ष की ओर बैठे नजर आएंगे. इसकी वजह यह है कि सभी को अपने-अपने दल की ओर से जारी ह्विप का पालन करना ही होगा. पार्टी स्तर से जारी ह्विप का पालन संवैधानिक बाध्यता होगी. ऐसा नहीं करने पर जरूरी प्रावधानों के तहत उन पर अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्रवाई भी हो सकती है. इसे भी पढ़ें - लोहरदगा:">https://lagatar.in/lohardaga-a-policeman-returning-from-lok-sabha-election-duty-shot-another-policeman/">लोहरदगा:

लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौटे एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को मारी गोली

सीता का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं, सत्ता पक्ष की तरफ ही बैठेंगी

सीता सोरेन ने विधायक पद से इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. उन्होंने इस्तीफा अपनी बेटी के मेल से भेजा था. स्पीकर न्यायाधिकरण ने सीता सोरेन से इस्तीफा की मूल प्रति मांगी है. उन्होंने अब तक मूल प्रति नहीं दी है, इसलिए इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया जा सका है. उनके मामले में फैसला लिए जाने तक सदन के भीतर वे झामुमो विधायक के तौर पर ही दिखेंगी.

जेपी पटेल का मामला स्पीकर कोर्ट में, विपक्ष की ओर बैठे नजर आएंगे

भाजपा के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के विरुद्ध स्पीकर के न्यायाधिकरण में शिकायत दर्ज हो चुकी है. न्यायाधिकरण से उन्हें नोटिस जारी हो चुका है. उन्हें चार मई तक नोटिस का जवाब खुद या अधिवक्ता के माध्यम से भेजना था, पर उन्होंने जवाब देने के लिए समय की मांग की थी. न्यायाधिकरण की ओर से उन्हें जवाब देने के लिए छह जून तक का समय दिया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ऐसी स्थिति में पटेल एक बार फिर सदन के भीतर भाजपा की ओर ही बैठे दिख सकते हैं. इसे भी पढ़ें - लातेहार:">https://lagatar.in/congress-suffered-a-crushing-defeat-even-in-the-mlas/">लातेहार:

विधायक के गढ़ में भी कांग्रेस की करारी हार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही