Search

 
 
 

विधानसभा में दिखेगा बदला नजारा, दिखेंगे 19 नए चेहरे

 
Ranchi: इस बार विधानसभा में बदला सा नजारा दिखेगा. इसमें खास बात यह है कि सदन में 12 महिला विधायक सहित 19 नए चेहरे अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. नई विजन के साथ अपने क्षेत्र की आवाज भी बुलंद करेंगे. मुद्दों से सत्ता पक्ष को रू-ब-रू भी कराएंगे. सदन में पहुंचने वाले विधायकों में रौशन लाल चौधरी, शुत्रध्न महतो, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल, रागिनी सिंह, रामसूर्या मुंडा, मो. ताजउद्दीन, आलोक सोरेन, सुदीप गुड़िया, धनंजय सोरेन, श्वेता सिंह, सुरेश बैठा, निशत आलम, नरेश प्रसाद सिंह, चंद्रदेव महतो, निर्मल महतो, जयराम महतो और पूर्णिमा साहू शामिल हैं. इसमें झामुमो के पांच विधायक हैं. कांग्रेस के टिकट पर तीन नए चेहरे चुनकर आए हैं. इसके अलावा राजद, आजसू और माले से एक-एक विधायक पहली बार सदन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे. इसे भी पढ़ें -पत्थरबाजों">https://lagatar.in/jharkhand-has-come-under-the-grip-of-stone-pelters-demand-for-action-from-sahebganj-dc-babulal/">पत्थरबाजों

की गिरफ्त में आ चुका है झारखंड, साहेबगंज डीसी से कार्रवाई की मांगः बाबूलाल

12 महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व का मौका

इस बार के चुनाव में 12 महिलाएं विधायक बनी हैं. कल्पना सोरेन, लुईस मरांडी, सविता महतो, निशत आलम, दीपिका पाडेय सिंह, ममता देवी, श्वेता सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी और नीरा यादव शामिल हैं. बताते चलें कि झामुमो के टिकट पर गांडेय, जामा और ईचागढ़ में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस के टिकट पर पाकुड़, महगामा, रामगढ़, बोकारो और मांड सीट पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के टिकट पर कोडरमा, झरिया और जमशेदपुर पूर्वी में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इसे भी पढ़ें -3">https://lagatar.in/3-mps-chandraprakash-pradeep-verma-and-aditya-sahu-only-one-candidate-could-win-from-their-area/">3

सांसद चंद्रप्रकाश, प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू अपने क्षेत्र से सिर्फ एक उम्मीदवार ही जीता पाए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही