Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा में मासूम की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Nalanda : जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

 


खजाना खंधा से मिला शव


मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दररिया बिगहा गांव के कल्याणपुर वाली खजाना खंधा का है, जहां मंगलवार सुबह एक आठ वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान दररिया गांव निवासी निरंजन कुमार के पुत्र अंकित कुमार (8) के रूप में हुई है.

 

खेलने निकला, फिर नहीं लौटा


मृतक के चाचा मनीष कुमार के अनुसार, अंकित सोमवार शाम घर से खेलने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले, तो खंधा में बालक का शव पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.

 

सड़क जाम, यातायात बाधित


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने करौटा–राजगीर एसएच-78 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

 

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप


परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक के पिता का मंगलचक (बाढ़) निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि महिला रुपये की मांग को लेकर निरंजन कुमार को ब्लैकमेल कर रही थी और रुपये नहीं देने पर निरंजन या उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इसी आधार पर परिजन महिला पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

 

गले में रस्सी का फंदा मिलने की पुष्टि


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, बिहार शरीफ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, बालक के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ पाया गया है. हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

 

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच


चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही