Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उसरी नदी में नहाने के दौरान एक बच्चा डूबा, मौत

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के उसरी नदी में नहाने के क्रम में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुरैशी मुहल्ला निवासी मोहम्मद साजो के 12 वर्षीय पुत्र अली ताला के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अली ताला अपने दो दोस्तों के साथ ईद की नमाज अदा कर घूमने के लिए निकला हुआ था. घूमने के दौरान तीनों शास्त्री नगर स्थित उसरी नदी पहुंचे और नदी में नहाने लगे. नहाने के क्रम में तीनों गहरे पानी में डूबने लगे. इसी दौरान दो साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए, मगर अली गहरे पानी में चला गया और डूब गया. दोनों बच्चों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने नदी की गहराई में अली ताला को खोजने की कोशिश की. इसी दौरान गहरे पानी में अली ताला मिला. तुरंत लोग उसे पानी से निकालकर सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्चे का शव लेकर घर चले गए. सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-winning-for-19-overs-lost-in-the-last-over-mohit-sharma-overturned-like-this/">IPL

2023 : 19 ओवर तक जीत रही लखनऊ आखिरी ओवर में हार गई, मोहित शर्मा ने ऐसे पलटी बाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही