Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वॉव लेडीज क्लब में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर वॉव लेडीज क्लब सेल सिटी में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की प्रेसीडेंट किरण सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इस अवसर पर राम सीता की आरती की गयी. कार्यक्रम में क्लब की वाइस प्रेसीडेंट विनीता सिन्हा, सेक्रेटरी मौसमी बनर्जी, ट्रेजरर पुष्पा सिन्हा, एक्जीक्यूटिव मेंबर रुचि अस्थाना, सोनी सहित क्लब के सारे सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में प्रस्तुत भक्ति गीत राम आयेंगे...राम आये हैं... पर रुत्य तथा कनिका ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम सीता की झांकी थे

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राम सीता की झांकी तथा देशभक्तिपूर्ण नृत्य गीत थे, जिसे लोगों ने खूब सराहा. कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न खेलों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जय श्री राम तथा भारतमाता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय एवं देशप्रेम से सराबोर हो गया. अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इससे पहले कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किये जाने की घोषणा की गयी. साथ ही पुरानी कमेटी के सदस्यों को फेयरवेल दिया गया और नयी कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया गया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही