Search

 
 
 

बरकाकाना जंक्शन से हाजियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना

बरकाकाना जंक्शन से जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस से हाजियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना हुआ. यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन रिश्तेदार और अन्य लोग स्टेशन पहुंचे थे. हज के मुक़द्दस सफ़र पर रवाना होने हाज़ियान-ए-किराम में हाजी डॉ. अफजल इब्राहिम घुटूवा,  बहाउद्दीन अंसारी, जमीला खातून, मरियम खातून तीनों माइल चितरपुर निवासी को बरकाकाना रेलवे स्टेशन से सकुशल रुख़्सत किया गया.
 

Ramgarh: बरकाकाना जंक्शन से जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस से हाजियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना हुआ. यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन रिश्तेदार और अन्य लोग स्टेशन पहुंचे थे. हज के मुक़द्दस सफ़र पर रवाना होने हाज़ियान-ए-किराम में हाजी डॉ. अफजल इब्राहिम घुटूवा,  बहाउद्दीन अंसारी, जमीला खातून, मरियम खातून तीनों माइल चितरपुर निवासी को बरकाकाना रेलवे स्टेशन से सकुशल रुख़्सत किया गया.

 
हाजी अफजल इब्राहिम ने बताया कि 19 अप्रैल क़ो कोलकाता एयरपोर्ट से उनकी टीम जद्दा के लिए  रवाना होंगे. हम सब इस मुक़द्दस सफ़र का हिस्सा बनकर खुद को ख़ुशनसीब समझते हैं. उन्होंने अपने लिए, अपने अहल-ए-ख़ाना के लिए, और हमारे सूबे व मुल्क में अमन-ओ-सुकून, तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के लिए ख़ास दुआ करेंगे. 

 


उपस्थित लोगों ने अल्लाह तआला से दुआ किया कि आप सभी का सफ़र आसान बनाए, हज कबूल फरमाए और आप सबको अपनी हिफ़ाज़त में रखे. मौके पर हाजी असलम मल्लिक, असलम खान, शाहीन सुल्ताना, शाहीन कौशर, मास्टर रिजवान सफदरी, नसरीन बानो, मो रहीम, हाजी मो अकबर, हाजी मो नसीम, मो कुद्दूस अंसारी, फ़िरोज़ अंसारी, मो शफीक, मो अल्ताफ, वकील अंसारी, सरवर आलम, नदीम अंसारी, मुदीन अंसारी, मो आदिल, मो रेहान, शहाबुन निशा, रईशा खातून, रौशन आरा, शबनम प्रवीन, शाहीन प्रवीन आदि शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही