Search

 
 
 

चर्चित चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में शामिल एक अपराधी 6 साल बाद गिरफ्तार

 
Ranchi: चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा की बीते पांच अक्टूबर 2018 को रोशपा टॉवर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में शामिल एक अपराधी राशिद छह साल बाद गिरफ्तार हुआ है. गुरुवार को एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राशिद अंसारी डोरंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जिन्हें कोर्ट द्वारा इस हत्याकांड में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और दस हजार रूपया का जुर्माने की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद से राशिद गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें -साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-resignation-of-deputy-superintendent-of-sadar-hospital-dr-mukesh/">साहिबगंज

: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मुकेश का इस्तीफा

हत्याकांड में 12 लोग शामिल थे

नरेंद्र सिंह की हत्याकांड में 12 लोग शामिल थे. रांची के तत्कालीन एसएसपी अनीश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पांच अक्टूबर 2018 की रात होरा की हत्या की गई थी. व्यवसायी से लूटे गए पैसों के बंटवारे को लेकर इनमें विवाद हो गया था. छोटू हुसैन नाम के एक अपराधी एक लाख रुपए से अधिक रख लिए. बबन खान ने रेकी करने वालों को देने के लिए 50 हजार रुपए ले लिए, वहीं राशिद अंसारी ने 90 हजार रुपए लिए. अन्य को जब पैसे नहीं मिले तो वे आपस में उलझ गए. इसकी जानकारी जब वहां के छोटे-मोटे अपराधियों को मिली तो उन्हें भी पैसे बांटे गए. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिल गई. पुलिस ने जाल बिछाया और इन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-disturbances-in-mnrega-scheme-attendance-made-online-workers-missing-from-site/">गिरिडीह

: मनरेगा योजना में गड़बड़ी, ऑनलाइन बनी हाजिरी, स्थल से मजदूर गायब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही