Latehar : पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मुरुप गांव निवासी अवध किशोर वैध ने लातेहार थाना कांड संख्या 282/22 के तहत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ 80 हजार रुपए ठगी करने का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज के बाद साइबर टीम की मदद से उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई. छापामारी में साइबर अपराधी रोशन कुमार मंडल पिता दिनेश मंडल (सिमरजोर, मोईनपुर, देवघर) को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से ठगी के लिए प्रयुक्त किया गया मोबाइल भी बरामद किया है. प्रेस वार्ता में पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद प्रसाद भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राजीव">https://lagatar.in/rajeev-episode-raghuvar-said-if-he-is-not-able-handle-hemant-should-hand-over-throne-guruji-brother-or-sister-in-law/">राजीव
प्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत [wpse_comments_template]
80 हजार ठगी मामले में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment