Search

राज्यपाल से मिला झारखंड आंचलिक पत्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपा

  • प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा
Ranchi :   झारखंड आंचलिक पत्रकार संघ का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने राज्यपाल को ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन करने के दौरान पत्रकार को होने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया.  प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले तीन-चार दशकों से ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित साधनों और संसाधनों के बीच काम कर रहे पत्रकारों की स्थिति काफी दयनीय है. सरकार द्वारा समय-समय पर जो सुविधाओं की घोषणा की जाती है, उसमें भी इस तरह से वर्गीकरण किया जाता है कि उसका लाभ अंचल क्षेत्र के पत्रकारों को नहीं मिल पाता. राज्यपाल ने कहा कि वह अंचल के पत्रकारों की समस्याओं को समझ सकते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बन गयी है. इसलिए आपके मांग पत्र को मैं मुख्यमंत्री को भेज दे रहा हूं. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने को कहा.

झामुमो के महासचिव ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने को कहा 

राज्यपाल के कहने पर संघ के प्रतिनिधिमंडल झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मिला और अपनी बातों को रखा. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जल्द ही पत्रकारों की बीमा शुरू होगी. मुख्यमंत्री और उनके प्रधान सचिव रांची से बाहर हैं. उनके आने के बाद सरकारी स्तर पर अंचल क्षेत्र के पत्रकारों के हित में कल्याणकारी नीतियों का निर्धारण कराने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार संघ के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिले. प्रतिनिधिमंडल में संघ के संगरक्षक केशव भगत, महासचिव दीपक जयसवाल, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरि, उपाध्यक्ष रोहित लाल महतो, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp