Search

 
 
 

देश को अराजकता के हवाले करने की सोची-समझी साजिशः जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद दिल्ली को पंगु बनाना है. विपक्ष की रैली से व्यापारियों को 10 हजार करोड़ का नुकसान होगा. उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र के झंडे का इस्तेमाल अशांति फैलाने, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया.
 

Lagatar Desk- दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने आलोचना की है. जेपी नड्डा ने दिल्ली में विपक्षी दलों के रामलीला मैदान मार्च से ठीक पहले कहा,  "आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं बल्कि प्रजातंत्र, लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता के हवाले करने की एक सोची समझी साज़िश है. यह हारे हुए और जनता की ओर से बार-बार नकारे हुए लोगों का एक डिज़ाइन ड्रामा है."

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद दिल्ली को पंगु बनाना है. विपक्ष की रैली से व्यापारियों को 10 हजार करोड़ का नुकसान होगा. उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र के झंडे का इस्तेमाल अशांति फैलाने, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया.

 


राहुल गांधी की राजनीति का मॉडल क्या है

 

बीजेपी नेता ने कहा, मैं आज देश की जनता को बताना चाहता हूं. इसका पहला चरण झूठ बोलना और अफ़वाह फैलाना, दूसरा चरण सड़कों पर अराजकता और उपद्रव मचाना, तीसरा चरण देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना और चौथा चरण विदेशी ताक़तों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना है." उन्होंने कहा, "एक नवंबर को राहुल गांधी के इस ड्रामे के चार मक़सद- पहला सिख भाइयों के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कना, दूसरा दिल्ली में दंगा और अराजकता फैलाकर साज़िश करके जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटाना, तीसरा त्योहार के सीज़न में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई पर डाका डालना और चौथा देश को बदनाम करना है."

 

नड्डा ने कहा, "भारत एक मज़बूत लोकतंत्र है. यह आपकी दंगा आधारित राजनीति से नहीं बल्कि संविधान और जनता के जनादेश से चलेगा. आपकी यह रैली कांग्रेस के राजनीतिक पतन की ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी." गौरतलब है कि विपक्षी दलों का मार्च शुरू हो चुका है, जो रामलीला मैदान तक जाएगा और यहां पर नेता रैली को संबोधित करेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही