Search

 
 
 

अमेरिका में डेमोक्रेट्स जीते तो यहां भी फ्रांस जैसे हालात पैदा हो सकते हैं : ट्रंप ने चेताया

International News : ट्रंप ने एनबीसी न्यूज और अन्य मीडिया रिपोर्टों के हवाले से फ्रांस में बढ़ती महंगाई, प्रदर्शनों और अप्रवासन से जुड़े संकट का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि यदि अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत हुई तो यहां भी वैसे ही हालात पैदा हो सकते हैं. मध्यावधि चुनावों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, आप वे यह मानकर वोट दें कि प्रत्यक्ष रूप से मैं(ट्रंप) खुद इस चुनाव में खड़ा हूं.
 
रैली में बोलते ट्रंप

International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास में एक चुनावी रैली में कहा कि फ्रांस में चल रहे हिंसक प्रदर्शन और अशांति अमेरिका में कभी नहीं होगी. उन्होंने मतदाताओं से रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करने की अपील की और कहा, कल्पना कीजिए कि मैं ही चुनाव मैदान में हूं. कंसास में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार के समर्थन में आयोजि रैली में ट्रंप ने कहा कि फ्रांस जो कभी एक महान देश था, आज प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों ने उस पर कब्जा कर लिया है, उसे लूटा, जलाकर खाक कर दिया है.

 

 

ट्रंप ने फ्रांस की हिंसा के लिए भारी संख्या में  हुए इमिग्रेशन को जिम्मेदार करार दिया. आरोप लगाया कि रैडिकल डेमोक्रेट्स"अमेरिका में भी ऐसा ही माहौल लाना चाहते हैं. ट्रंप के अनुसार वे इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि गैर राष्ट्रपति वाले चुनावों में अक्सर रिपब्लिकन मतदान प्रतिशत कम रहता है. बता दें कि ट्रंप के आलोचकों और विपक्षी दलों का कहना है कि ट्रंप विदेशी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं ताकि घरेलू मुद्दों और कम अनुमोदन रेटिंग से ध्यान हटाया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही