Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार DC के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन में चला सघन कोरोना जांच अभियान

Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले के उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर शुक्रवार हाॅटस्पाॅट और कंटेनमेंट ज़ोन में सघन कोरोना जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान जिला मुख्यालय के अंबवाटिकर चौक, बालिका विद्यालय के समीप बाइपास चौक और जुबली चौक में चलाया गया. एसडीओ शेखर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जांच की गई. कोरोना जांच अभियान में कुल चार सौ लोगों का जांच हुई.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-said-babulal-marandi-nishikant-dubey-and-sunil-tiwari-threaten-their-lives/76338/">पंकज

मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

10 हाॅट स्पाॅट क्षेत्र को चिह्नित किया गया

एसडीओ शेखर कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में कुल 10 हाॅट स्पाॅट क्षेत्र को चिह्नित किया गया है, जहां विशेष अभियान के तहत कोरोना जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जांच अभियान के तहत चार सौ व्यक्तियों की जांच की गई. एसडीओ कुमार ने कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी लोगों से कोरोना जांच में सहयोग करने की अपील की है. साथ उन्होंने कंटेनमेन्ट जोन के लोगों को सरकार के द्वारा बनाए गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही