Search

 
 
 

घाटशिला उपकारा में एक बंदी बीमार, किया गया रेफर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला उपकारा में शनिवार को एक बंदी बीमार हो गया. उपकारा के चिकित्सक डॉ आर एन सोरेन ने जांच उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला रेफर कर दिया. बीमार बंदी सिंहराय पूर्ति ने बताया कि वह चाईबासा का रहने वाला है. पिछले दो वर्षों से कारा में बंद है. शुक्रवार की रात तेज खांसी की शिकायत होने पर चिकित्सक के द्वारा दवा दिया गया, परंतु तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व इसी तरह खांसी तथा गले में दर्द की शिकायत एक बंदी को हुई थी जिसकी अनुमंडल अस्पताल लाते-लाते मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-class-ix-student-of-adivasi-plus-two-high-school-died-during-treatment/">जमशेदपुर

: आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही