Search

 
 
 

धनबाद : प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता पखवारा संपन्न

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वच्छता पखवारा के तहत धनबाद रेल मंडल में 2 अक्टूबर रविवार को प्रभात फेरी, गांधी जयंती समारोह, स्वच्छता की महत्ता को प्रदर्शित करते हुए स्काउट एंड गाइड के बच्चों का नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. शुरुआत डीआरएम आशीष बंसल ने की. स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया तथा स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने  कपड़े के थैले का वितरण किया. डीआरएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण, निबंध,चित्रकला प्रतियोगिता, यात्रियों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरुकता अभियान चलाया गया.   [caption id="attachment_436568" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/NUKKAD-natak-drm-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> डीआरएम कार्यालय में नुक्कड़ नाटक करते  बच्चे[/caption] ज्ञात हो कि स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता पखवारा‘ चल रहा है. स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में साफ-सफाई, वाटर-बूथ की स्वच्छता एवं पेयजल की गुणवत्ता, प्रसाधन की साफ-सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता, कचरे का निष्पादन, एनजीओ एवं चैरिटेबुल संस्था के सहयोग से आम लोगों के बीच स्वच्छता जागरुकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए. स्वच्छता पखवारा के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर अंकुश लगाने एवं अन्य प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-performed-dandiya-dance-in-new-bank-colony/">धनबाद

: न्यू बैंक कॉलोनी में बच्चों ने किया डांडिया नृत्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही