Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में पीएम मोदी को सीधी चुनौती, आज प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली

Advertisement
Advertisement
Varanasi :  लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के मुद्दे लेकर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से आज 10 अक्तूबर को प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करने जा रही हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री मोदी को सीधी चुनौती देंगी. वे वाराणसी में किसान न्याय रैली करने जा रही हैं.  जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी लगभग 12 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी. यहां सेसड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी और दर्शन-पूजन के बाद दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी.  प्रियंका गांधी लंका चौराहे पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, इसे भी पढ़ें : फोन">https://lagatar.in/phone-tapping-case-mumbai-police-summons-cbi-director-orders-him-to-appear-on-october-14/">फोन

टैपिंग मामला : मुंबई पुलिस ने CBI निदेशक को समन भेजा, 14 अक्टूबर को उपस्थित होने का आदेश

प्रियंका सड़क मार्ग से जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी

प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से ही रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी दोपहर लगभग 2 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जायेगी. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/nia-raids-in-many-states-in-connection-with-the-seizure-of-drugs-at-adanis-mundra-port-in-gujarat/">गुजरात

में अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर ड्रग्स बरामदगी के मामले में एनआईए की कई राज्यों में रेड

 शक्ति पीठ मां कूष्मांडा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी

रैली से पूर्व प्रियंका शक्ति पीठ मां  कूष्मांडा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. वे बाबा श्री काशी विश्वनाथ, बाबा कालभैरव दरबार के दर्शंन भी करेंगी.  कहा जा रहा है कि रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे. खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी ने अपनी रैली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभायेंगे` का शीर्षक बदलकर किसान न्याय रैली, चलो बनारस कर दिया है. इससे पहले शनिवार को नवरात्र के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका दुर्गा अवतार वाला पोस्टर जारी किया, पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है. साथ ही लखीमपुर खीरी घटना को लेकर भी संदेश दिया गया है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही