Vinit Abha Upadhyay Ranchi : ईडी ने बुधवार को जिस रौशन कुमार उर्फ रौशन सरकार के घर छापामारी है, उसके संबंध जमीन के कारोबार से रहे हैं. रांची के एक चर्चित सीओ उसकी मदद करते रहे हैं. शुरुआत में जब जिले के अफसर रौशन को भाव नहीं देते थे तो उसी सीओ ने रौशन की पावर और हनक के बारे में अपने साथी अफसरों को बताया. रेवेन्यू सेक्शन में शायद ही कोई अफसर होगा जिसे सीओ साहब ने रौशन की पैरवी के लिए फोन न किया हो. आलम यह था कि जब रौशन का कोई काम फंसता था तब सीओ साहब खुद उसकी पैरवी करने उसके साथ चले आते थे. ED की रेड के बाद इस बात की चर्चा काफी तेज है की एजेंसी अब उस सीओ के यहां भी दबिश दे सकती है, क्योंकि फिलहाल चतरा जिले में तैनात वह अफसर रौशन का सबसे बड़ा राजदार है. [wpse_comments_template]
रौशन के करीबी रहे शहर के एक चर्चित सीओ, अब ED की रडार पर
Last Updated: Jan 04, 2024 12:00 AM (IST)