Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में कुछ ही मिनटों की बारिश ने खड़ी कर दी मुसीबत

Advertisement
Advertisement

सड़कों पर नदी की तरह बहने लगा पानी, नगर निगम की भी खुली पोल

Dhanbad : धनबाद शहर में कुछ ही मिनटों की बारिश से हालात बदतर हो जाते हैं. बुधवार 27 सितंबर को दोपहर की बारिश ने भी आवागमन को दुष्कर बना दिया. धनबाद का हार्ट सेंटर कहे जाने वाले बैंकमोड़ से लगे अशोक नगर में मात्र 20 मिनट की बारिश के बाद सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा. हर तरफ पानी ही पानी नजर आने ला. दुकानदारों सहित आम राहगीरों तक हलकान व परेशान होते रहे. पानी की इस तेज धार में दर्जनों लोग हादसे के भी शिकार हुए. राहगीर राहुल गुप्ता ने कहा कि अशोक नगर में सड़कों पर नदी जैसी हालत पहली बार नही हुई है. ऐसा हर बारिश में होता है, जिसे देखने वाला न तो कोई जनप्रतिनिधि है और न ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी.   [caption id="attachment_769474" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Rahgir-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सड़क पार करने के दौरान बाल बाल बचे राहगीर[/caption] अशोक नगर के ही शिवेन्द्र कुमार कुणाल ने कहा कि सड़को पर नदियों जैसी हालत को देख समझ में नहीं आ रहा कि बादल को कोसूं या फिर धनबाद नगर निगम के रहनुमाओँ को. उन्होंने पूर्व मेयर और कार्यपालक पदाधिकारी पर तंज कसते हुए कहा कि शहर में निगम ऐसा काम किया है कि कभी भी हल्की बारिश से नदी बहने लगती है. खामियाजा शहर के लोगों को भुगतान पड़ता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही