Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर होगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Patratu/Ramgarh : रविवार को ग्राम पंचायत बलकुदरा की झामुमो पंचायत समिति की बैठक फुटबॉल ग्राउंड रिचीबंधा नया टोला में की गई. जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सुनील मुंडा और संचालन सचिव सनी मुंडा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के युवा नेता योगेंद्र यादव उपस्थित हुए. जिसमें चर्चा किया गया कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सह झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 48वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बलकुदरा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 10 अगस्त से शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की जायेगी. फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 अगस्त को खेला जायेगा. फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में पुरुषों की 16 टीम और महिलाओं की 4 टीम को शामिल किया गया है. बैठक में मनोज महली, रामजतन यादव, अनिल मुंडा, नरेश मुंडा, अरविंद यादव, सुभाष यादव, बिक्की महली, आनंद मुंडा, शुभम मुंडा, सुकेश मुंडा, बबलू मुंडा, संजीत मुंडा, अजय मुंडा,अशोक उरांव, विष्णु उरांव, रूपेश मुंडा, शशि यादव, अमर मुंडा, अनुज यादव, रौनक यादव, आशीष यादव, धूरप मुंडा इत्यादि लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : गोपालगंज">https://lagatar.in/sex-racket-busted-in-gopalganj-five-boys-and-girls-including-hotel-owner-arrested/">गोपालगंज

में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक समेत पांच लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही