Search

 
 
 

वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्ची की घटनास्थल पर मौत

 
Latehar : लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत के तोड़ार गांव से शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गए. इनमें रामवृक्ष गंझू की 16 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी, रूपंती कुमारी पिता निर्मल गंझू, रंती कुमारी पिता चलितर गंझू और सुमन कुमारी पिता राजू गंझू शामिल हैं. चारों बच्चियां कक्षा नौ की छात्रा हैं. शनिवार दोपहर दो बजे के आसपास क्षेत्र में आंधी चलने पर घर से लगभग तीन किमी दूर तोड़ार में आम चुनने गई थीं. इसी बीच गर्जना के साथ वज्रपात हुआ जिसमें यह घटना घटी.सभी घायलों को परिजनों द्वारा नीजि वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. यहां उनका इलाज चल रहा था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/saraekela-adityapur-family-members-are-demanding-rs-25-lakh-compensation-from-cross-company/">आदित्यपुर

: क्रॉस कंपनी से परिजन मांग रहे 25 लाख रुपए मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही