Search

 
 
 

रांची के खेलगांव में स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार लड़की की मौत

राजधानी रांची के खेलगांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई. यह घटना एक सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से हुई.
 

Ranchi : राजधानी रांची के खेलगांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई. यह घटना एक सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से हुई.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल की बस (संख्या JH 01 2303) तेज गति से जा रही थी. इसी दौरान खेलगांव के पास बस ने स्कूटी पर सवार एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. लोगों में स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही