Search

 
 
 

बिहार में नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनेगीः चिराग पासवान

 
Patna: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें अपनी मां के साथ चिराग पासवान भी शामिल हुए. मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे. इस दौरान चिराग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनेगी. कहा कि अगली होली नवंबर में मनाएंगे. हालांकि होली मिलन समारोह के दौरान चिराग पासवान चोटिल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके दाएं पैर में चोट लगी है. जिसके बाद वह कार्यक्रम अधूरा छोड़कर अपने कमरे में चले गए. वहीं सूचना के बाद जांच के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंच गई. इससे पहले चिराग पासवान ने सभी को होली की बधाई दी. सभी नो जमकर होली खेली. एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाया. इसे भी पढ़ें – AIMPLB">https://lagatar.in/aimplb-warned-modi-government-about-waqf-amendment-bill-protest-at-jantar-mantar-on-17th/">AIMPLB

ने मोदी सरकार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर खबरदार किया, 17 को जंतर-मंतर पर धरना
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही