Search

 
 
 

रांची में 8 अगस्त को JD Design Award 2026, फैशन, इंटीरियर व आर्ट का भव्य संगम

झारखंड की यंग क्रिएटिव टैलेंट को अपनी कला और हुनर दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलने जा रहा है. जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से रांची में JD Design Award 2026 का आयोजन किया जाएगा
 

Ranchi  : झारखंड की यंग क्रिएटिव टैलेंट को अपनी कला और हुनर दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलने जा रहा है. जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से रांची में JD Design Award 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को शाम 5 बजे से रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगा. आयोजकों के अनुसार यह झारखंड का सबसे बड़ा फैशन, इंटीरियर और आर्ट डिज़ाइन शो होगा.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में जेडी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 10 विशेष फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें आधुनिक फैशन, नवाचार और उत्कृष्ट शिल्पकला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. इसके अलावा 4 अभिनव इंटीरियर डिज़ाइन मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, जो आधुनिक और रचनात्मक स्पेस डिज़ाइन की नई अवधारणाओं को सामने लाएंगे. वहीं, एक ग्रैंड आर्ट पीस के माध्यम से झारखंड की जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा.

 

Uploaded Image

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत

यह आयोजन युवा फैशन डिज़ाइनरों, इंटीरियर डिज़ाइनरों और कलाकारों को उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों और फैशन प्रेमियों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा. कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड को फैशन, इंटीरियर डिज़ाइन और दृश्य कला के क्षेत्र में एक उभरते राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करना है.

 

संस्थान की निदेशक पिंकी सिंह ने कहा कि JD Design Award 2026' केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और उत्कृष्टता का उत्सव है. यह मंच नई पीढ़ी के डिज़ाइनरों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और उद्योग जगत से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा.

 

Uploaded Image

मॉडल्स के हाथ में JD Design Award 2026 का पैम्फलेट

 

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को भव्य फैशन शो, इंटीरियर डिज़ाइन प्रदर्शनी, प्रेरणादायक आर्ट इंस्टॉलेशन तथा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट रचनात्मक उपलब्धियों को सम्मानित करने वाले JDDA पुरस्कार समारोह का भी साक्षी बनने का अवसर मिलेगा.आयोजकों ने कला व डिज़ाइन प्रेमियों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट जगत और आम नागरिकों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही