Search

 
 
 

नये साल में किशोरगंज स्थित देवी मंडप में होगा भव्य महाआरती का आयोजन

 
Ranchi :  रांची के किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप में हर साल की भांति इस साल भी नव वर्ष पर महाआरती का आयोजन किया जायेगा. एक जनवरी को शाम सात बजे से 351 सुहागिन महिलाएं प्राचीन ग्राम देवी की आरती करेंगी. इससे पहले दिन में सत्यनारायण पूजन कथा, प्रसाद वितरण और माता का भव्य श्रृंगार होगा. सभी पूजन कार्य देवी मंडप के व्यवस्थापक लाल आशुतोष नाथ शाहदेव संपन्न करेंगे. मंदिर के सदस्य और भक्त अभी से महाआरती के 12वें महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं. लाल आशुतोष नाथ शाहदेव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को होगी. इस दिन शाम सात बजे से भोले की फौज टीम माता का भजन गायेगी. वहीं एक जनवरी बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से सत्यनारयण भगवान की कथा होगी. इसके बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया जायेगा. दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक खिचड़ी भोग का वितरण होगा. मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि शाम 5 बजे से माता का भव्य श्रृंगार किया जायेगा. इसके बाद शाम 7 बजे से 351 सुहागिन महिलाएं माता की महाआरती करेंगी. शाम 7.45 से विशाल भंडरा का आयोजन होगा. वहीं दो जनवरी को शाम 7 से 9 तक महिलाओं को सुहाग पोटली दी जायेगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-10-28.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-994610" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-10-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही