Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्रसेन जयंती पर झरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

Jharia : महाराजा अग्रसेन जयंती के समापन समारोह में गुरुवार को मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से झरिया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज के हजारों लोग शामिल हुए. शोभायात्रा का एक किनारा झरिया बाटा मोड़, तो दूसरा लक्ष्मीनिया मोड था. मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता से इस महोत्सव की शुरुआत हुई थी. समापन गुरुवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर हुआ. उन्होंने बताया कि महाराज अग्रसेन ने आज से लगभग 5 हजार वर्ष पहले जिस समाजवाद की कल्पना की थी, आज भी वह अनुकरणीय है.

आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. मारवाड़ी विद्यालय झरिया द्वारा महाकाल की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, वहीं बालिका विद्या मंदिर द्वारा गणगौर पूजा व महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने करमा महोत्सव की सुंदर झांकी प्रस्तुत की. शोभायात्रा का शुभारंभ झरिया लाल बाजार स्थित श्याम मंदिर परिसर से हुआ. महाराजा अग्रसेन परिवार की झांकी और विभिन्न तरह के वाद्य यंत्र व बैंड बजा  लोगों का मन मोह रहे थे.

शोभायात्रा में ये थे शामिल

शोभायात्रा में मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश देवरलिया, मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, प्रमोद जलूका,  ललित कटेसरिया, गणेश अग्रवाल, महेश जलूका, अनूप लिल्हा, सतनारायण भोजगडिया, श्यामसुंदर मोदी, नरेश अग्रवाल, गोपीकृष्ण मंत्री, मोहित अग्रवाल, किस्टो अग्रवाल, विनोद अग्रवाल रमेश अग्रवाल, सौरभ शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, सुमन देवी अग्रवाल, किरण खरकिया, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, विशाल पलसानिया, प्रमोद मोदी सहित बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष व बच्चे शामिल थे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/dhanbad-police-recovered-fine-from-dozens-of-vehicles-in-special-investigation-operation/">कांग्रेस

का घोषणा पत्र तैयार, सहयोगी दलों-शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर की जाएगी जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही