Search

 
 
 

रांची में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, वीर जवानों के शौर्य को किया नमन

 

Ranchi :   राजधानी रांची में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया और उनके प्रति आभार जताया.

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब तिरंगा यात्रा में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा के दौरान सभी ने `भारत माता की जय` के नारे लगाये और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म `गदर` के डायलॉग भी बजाये. सेना के प्रति कृतज्ञता प्रकट की रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है. उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है. सेना के जवानों को प्रणाम संजय सेठ ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अहर्निश अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को प्रणाम. उन्होंने कहा कि भारतीय फौज ने जो वीरता, पराक्रम दिखाया, वह उनका कर्तव्य था और अब जनता अपना कर्तव्य पूरा कर रही है. तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो और अन्य भाजपा शामिल हुए.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही