Search

 
 
 

झारखंड के 27 स्कूली बच्चों का दल गोवा रवाना

 
Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों के चयनित 27 स्कूली बच्चों का दल रविवार को गोवा के लिए रवाना हुआ. यह बच्चे गोवा के स्कूली बच्चों से मिलेंगे. उनसे बातचीत करेंगे और एक दूसरे के राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता की जानकारी प्राप्त करेंगे. केंद्र सरकार द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का चयन किया गया है. इसे पढ़ें- श्रीकांत">https://lagatar.in/five-mps-including-shrikant-shinde-sukant-majumdar-elected-sansad-ratna/">श्रीकांत

शिंदे, सुकांत मजूमदार समेत पांच सांसद चुने गए संसद रत्न
राज्य के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में पिछले साल आयोजित हुए भारतीय भाषा उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले शीर्ष 25 विद्यालयों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है. इन स्कूलों से चयनित 27 बच्चों को स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गोवा राज्य के स्कूली बच्चो के साथ इंटरैक्शन करवाया जाएगा. चयनित बच्चों की टीम समन्वयक अंजलि गांगुली और रेणु जायसवाल के साथ गोवा के लिए रवाना हुई. इस कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी बादल राज बनाये गए हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-approval-for-payment-rs-2-lakh-compensation-to-dependents-deceased-in-a-road-accident/">रांची

: सड़क हादसे में मृतक के आश्रित को 2 लाख मुआवजा भुगतान की मिली स्वीकृति

इन बच्चों का हुआ चयन

अंशु मुंडा, संध्या कुमारी, गुड़िया कुमारी, माधवी गुप्ता, कैलाश रजक, बार्बी मजूमदार, मोनी सबर, टुनटुनी सबर, श्रेयश कुमार, मंजली किस्कू, मेरिशा हांसदा, नागी सोय, हीरा सांगा, सिंपी कुमारी, मोहम्मद इस्माइल, रिशु कुमार, रजनीश पासी, मयंक जयसवाल, मुस्कान कुमारी, विद्या कुमारी, वर्षा कुमारी, अनन्या सिन्हा, मुस्कान कुमारी, आर्या कुमारी ओझा, लक्ष्मी कुमारी, अज़ल कुमारी, माही कुमारी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही