Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाजीपुर: दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, 10 साल की लड़की को दबंगों ने जिंदा जलाया

Hajipur : बिहार के हाजीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी समारोह में जब लड़कियों ने दबंग लड़कों को साथ में डांस करने से रोका तो दबंगों ने 10 साल की मासूम लड़की को जिंदा जला दिया. बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें:  दिल्ली">https://lagatar.in/three-day-dgp-igp-meeting-in-delhi-from-today-pm-modi-home-minister-amit-shah-will-address/">दिल्ली

में तीन दिवसीय डीजीपी, आईजीपी बैठक आज से, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे

क्या है पूरा मामला

यह घटना बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा की है. दरअसल राजापाकड़ के बहुआरा में शादी समारोह के लिए बारात निकल रही थी. दरवाजे पर मोहल्ले की लड़कियां बारात की विदाई में डांस कर रही थी. इसी दौरान गांव के कुछ मनचले लड़के, डांस कर रही लड़कियों के बीच पहुंच कर डांस करने की कोशिश करने लगे. लड़कियों ने डांस के बहाने छेड़खानी करने वाले लड़कों का विरोध किया तो पास के मोहल्ले के मनचले लड़के वहां से चले गए. इसके बाद जैसे ही मोहल्ले के लोग बारात के लिए निकल गए, रात और एकांत का फायदा उठाते हुए दबंग लड़कों ने एक लड़की को पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया. घायल लड़की को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि वारदात में शामिल आरोपी फरार हैं. इस पूरे मामले को लेकर महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि शादी समारोह में डांस करने को लेकर पास के मोहल्ले के लड़कों से झगड़ा हुआ था. आरोपी लड़कों ने बदले की नियत से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-subdivision-area-in-the-lap-of-fog-increased-chill/">चांडिल

: कोहरे के आगोश में अनुमंडल क्षेत्र, बढ़ी ठिठुरन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही