Rahe : प्रखंड क्षेत्र के जाराडीह गांव में गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. गांव के विष्णु चरण महतो और गिरधारी महतो के घर को हाथियों के झुंड ने नुकसान पहुंचाया है. शंकर महतो, रामपादो महतो, दिले महतो आदि के धान की फसल को रौंद दिया. ग्रामीणों के अनुसार 20 से 22 की संख्या में हाथियों का झुंड अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र से प्रवेश किये है. शुक्रवार को दिन में हाथियों का झुंड दो दल में बंट गया. एक झुंड जिमसें 18 की संख्या में हाथी हैं सताकी गांव के समीप भेलवाटिकर की झाड़ियों में दिन भर रहे. दूसरा झुंड जिसमें चार हाथी हैं, खोपड़ीकोचा के समीप हारपादा पहाड़ी में दिन भर रहे. गांव के पास हाथी होने के कारण इस रूट के सभी मार्ग दिन भर सुनसान रहे. लोगों की आवाजाही बंद रही. वन विभाग को सूचना मिलने पर ग्रामीणों के बीच पटाखा और टॉर्च का वितरण किया गया है. विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी से छेड़खानी न करें.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-93.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> राहे : झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान चुतरुडीह राहे में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया. मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी रेशु भारद्वाज, राहे जिला परिषद सदस्य बादल महतो, हार्प पलांडू के कृषि विषेशज्ञ डॉ. विजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य निधि देवी, संस्था के सचिव भुवनेश्वर महतो, समाजसेवी ईश्वर महतो, उद्यान मित्र निर्मल महतो आदि के द्वारा प्रशिक्षु किसानों के बीच प्रमाण पत्र एवं कीट वितरण किया गया. इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुये जिला उद्यान पदाधिकारी, रेशु भारद्वाज के कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को बागवानी योजना के प्रति प्रोत्साहित कर उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाना, जिससे कि किसानों को कम समय में कम कृषि भूमि पर अधिक उत्पादन मिलेगा. जिला उद्यान पदाधिकारी रेशु भारद्वाज ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग पर भी जोर देने को कहा. राहे जिला परिषद सदस्य बादल महतो ने ऑर्गेनिक फार्मिंग एवं ड्रीप एरिगेशन पर जोर देने की बात कही. संस्था के सचिव भुवनेश्वर महतो ने संबोधित करते हुये कहा कि बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सीईओ भृगुराम लोहरा, प्रशिक्षक भूषण मुंडा, वीरेंद्र कोइरी, पशुपति अहीर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-58.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली : टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सिंगपुर मैरिज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. ओहदार ने 20 सितंबर को आयोजित रेल टेका आंदोलन में शामिल होने के लिए मुरी पहुंचने वाले समाज के सभी लोग समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया. उन्होंने कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन सफल हो ही नहीं सकता. आप लोगों ने अपने हक एवं अधिकार के लिए साहसिक कदम उठाते हुए अपना परिचय देते हुए इस कार्यक्रम में साथ दिया. साथ ही साथ सिल्ली तथा दूर-दराज से आए समाज के लोगों ने भी पूरे रास्ते पर कठिनाइयों का सामना करते हुए भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं. इसी तरह का समाज के लोगों का सहयोग रहा तो हम जल्द से जल्द अपने आंदोलन में कामयाब होंगे. इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो, संगठन सचिव रघुनाथ महतो, रांची जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र महतो, सिल्ली विधानसभा प्रभारी शशि रंजन महतो, रणजीत सिंह, घनश्याम महतो, विकास महतो, दिनेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-48.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली : सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक का चयन महाराष्ट्र के यशोदा पुणे में एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग ने विशेष आवश्यकता के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न प्रखंड के जनप्रतिनिधियों को यशोदा पुणे के एक्सपोजर विजिट के लिए चुना है. 26 से 30 सितंबर तक चयनित प्रखंड प्रमुख के एक्सपोजर विजिट में शामिल होंगे. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में प्रखंड स्तर पर हुए विशेष कार्यों से पंचायत समिति प्रमुखों को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद प्रखंड पंचायती राज विभाग राज्य स्तर पर इसका लाभ लेगा. सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक के चयन पर स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, रवींद्र बड़ाईक, भरत देव साय, मनोज साव एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-41.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> अनगड़ा : बीसा फुटबॉल क्लब ने प्रखंड मुख्यालय मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बीसा फुटबॉल क्लब ने टाइब्रेकर में मासु स्पोर्ट्स क्लब को 3-5 से हराया. इससे पूर्व निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि बीडीओ उत्तम प्रसाद, थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, उप प्रमुख जयपाल हजाम तथा विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. विधायक राजेश कच्छप ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे लाने का अवसर प्राप्त होता है. प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे ले जाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है. कहा कि खेल से लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है, जो स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है. टूर्नामेंट को सफल बनाने में अजय उरांव, कुलेश्वर मुंडा, सफीक अंसारी, मिनहाज अंसारी, यूनुस अंसारी, सफीक अंसारी, सचिन नायक, छोटेलाल महतो, फारुख खान आदि की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग
में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
किसानों को कम जगह और कम समय में ज्यादा उत्पादन का दिया गया प्रशिक्षण
alt="" width="600" height="400" /> राहे : झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान चुतरुडीह राहे में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया. मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी रेशु भारद्वाज, राहे जिला परिषद सदस्य बादल महतो, हार्प पलांडू के कृषि विषेशज्ञ डॉ. विजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य निधि देवी, संस्था के सचिव भुवनेश्वर महतो, समाजसेवी ईश्वर महतो, उद्यान मित्र निर्मल महतो आदि के द्वारा प्रशिक्षु किसानों के बीच प्रमाण पत्र एवं कीट वितरण किया गया. इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुये जिला उद्यान पदाधिकारी, रेशु भारद्वाज के कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को बागवानी योजना के प्रति प्रोत्साहित कर उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाना, जिससे कि किसानों को कम समय में कम कृषि भूमि पर अधिक उत्पादन मिलेगा. जिला उद्यान पदाधिकारी रेशु भारद्वाज ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग पर भी जोर देने को कहा. राहे जिला परिषद सदस्य बादल महतो ने ऑर्गेनिक फार्मिंग एवं ड्रीप एरिगेशन पर जोर देने की बात कही. संस्था के सचिव भुवनेश्वर महतो ने संबोधित करते हुये कहा कि बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सीईओ भृगुराम लोहरा, प्रशिक्षक भूषण मुंडा, वीरेंद्र कोइरी, पशुपति अहीर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
मुरी में रेल टेका कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जताया आभार
alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली : टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सिंगपुर मैरिज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. ओहदार ने 20 सितंबर को आयोजित रेल टेका आंदोलन में शामिल होने के लिए मुरी पहुंचने वाले समाज के सभी लोग समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया. उन्होंने कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन सफल हो ही नहीं सकता. आप लोगों ने अपने हक एवं अधिकार के लिए साहसिक कदम उठाते हुए अपना परिचय देते हुए इस कार्यक्रम में साथ दिया. साथ ही साथ सिल्ली तथा दूर-दराज से आए समाज के लोगों ने भी पूरे रास्ते पर कठिनाइयों का सामना करते हुए भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं. इसी तरह का समाज के लोगों का सहयोग रहा तो हम जल्द से जल्द अपने आंदोलन में कामयाब होंगे. इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो, संगठन सचिव रघुनाथ महतो, रांची जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र महतो, सिल्ली विधानसभा प्रभारी शशि रंजन महतो, रणजीत सिंह, घनश्याम महतो, विकास महतो, दिनेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे.
सिल्ली प्रखंड प्रमुख का एक्सपोजर विजिट के लिए चयन
alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली : सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक का चयन महाराष्ट्र के यशोदा पुणे में एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग ने विशेष आवश्यकता के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न प्रखंड के जनप्रतिनिधियों को यशोदा पुणे के एक्सपोजर विजिट के लिए चुना है. 26 से 30 सितंबर तक चयनित प्रखंड प्रमुख के एक्सपोजर विजिट में शामिल होंगे. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में प्रखंड स्तर पर हुए विशेष कार्यों से पंचायत समिति प्रमुखों को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद प्रखंड पंचायती राज विभाग राज्य स्तर पर इसका लाभ लेगा. सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक के चयन पर स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, रवींद्र बड़ाईक, भरत देव साय, मनोज साव एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है.
स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा कल
सिल्ली : प्रखंड के सिल्ली स्टेडियम परिसर में शनिवार दोपहर 12 बजे सिल्ली विधानसभा आजसू पार्टी के तत्वावधान में स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए विधानसभा के सभी केंद्रीय समिति, जिला, प्रखंड एवं पंचायत समिति, सक्रिय दीदी ग्राम प्रभारी, चूल्हा प्रमुख, बुद्धिजीवी एवं पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है.खेल प्रतिभा को आगे बढ़ना ही मेरा मुख्य उद्देश्य : राजेश कच्छप
alt="" width="600" height="400" /> अनगड़ा : बीसा फुटबॉल क्लब ने प्रखंड मुख्यालय मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बीसा फुटबॉल क्लब ने टाइब्रेकर में मासु स्पोर्ट्स क्लब को 3-5 से हराया. इससे पूर्व निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि बीडीओ उत्तम प्रसाद, थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, उप प्रमुख जयपाल हजाम तथा विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. विधायक राजेश कच्छप ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे लाने का अवसर प्राप्त होता है. प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे ले जाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है. कहा कि खेल से लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है, जो स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है. टूर्नामेंट को सफल बनाने में अजय उरांव, कुलेश्वर मुंडा, सफीक अंसारी, मिनहाज अंसारी, यूनुस अंसारी, सफीक अंसारी, सचिन नायक, छोटेलाल महतो, फारुख खान आदि की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग
में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment