Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका में तेज रफ्तार हाईवा ने कार व स्कूटी को मारी टक्कर, 6 लोग घायल

हल्दीपोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने कार और स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: हल्दीपोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने कार और स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

 

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बाहलदा से एक परिवार ईद मनाने जमशेदपुर आ रहा था. हल्दीपोखर बाजार के पास हाईवा से कार सटने के बाद चालक ने उसे रोकने की कोशिश की. इसी दौरान नागा नदी पुलिया के पास हाईवा ने कार को टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक घसीट लिया.

 

घटना में सड़क किनारे खड़े दो स्कूटी सवार युवक भी हाईवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टाटा-ओड़िशा मार्ग जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की. सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही