Search

 
 
 

नालंदा में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

 

Nalanda: नालंदा में होली के एक दिन पहले रंग में भंग पड़ गया. आज तोल्हाड़ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. एक अनियंत्रित ट्रक मिठाई की दुकान में जा घुसी. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत के साथ कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा किया और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. इतना ही नहीं थाने में जब्त की गई गाड़ियों पर भी लोगों का गुस्सा फूटा. जिसमें कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तोल्हाड़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशंका जताई जा रही है कि इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इधर इस सड़क दुर्घटना से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के रुप में देने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें-टेस्ट,">https://lagatar.in/team-india-gave-holi-gift-by-winning-odi-series-after-test-t20-defeating-england-by-runs/43276/">टेस्ट,

T20 के बाद वनडे सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने दिया होली का तोहफा, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

बताया जा रहा है कि ट्रक जहानाबाद से नालांदा की ओर जा रहा था. उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसी और आठ लोगों को रौंद दिया. जिसमें दुकानदार समेत ग्राहक भी शामिल हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय पुलिस ने घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया. इधर सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह भी पहुंच गये और हालात को नियंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-haris-meeting-with-hari-on-the-occasion-of-holi-holi-begins-in-devnagari/43313/">देवघर:

होली के अवसर पर हरि का हर से मिलन, देवनगरी में होली शुरू

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही