Search

 
 
 

गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व पर कीर्तन दरबार का हुआ आयोजन

बैसाखी पर्व एवं खालसा पंथ स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर के गुरुद्वारा में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मत्था टेका.
 

Giridih: बैसाखी पर्व एवं खालसा पंथ स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर के गुरुद्वारा में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मत्था टेका.

Uploaded Image

कार्यक्रम में स्थानीय रागी जत्था के भाई सतनाम सिंह ने एक से बढ़कर एक शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया. गुरुवाणी के मधुर स्वर से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. श्रद्धालु कीर्तन में झूमते नजर आए और गुरु के संदेशों को आत्मसात किया.

 

इस मौके पर खालसा पंथ की स्थापना के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा गुरु साहिब के त्याग और बलिदान को याद किया गया. कार्यक्रम के अंत में अरदास के बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही