Search

 
 
 

गिरिडीह: सड़क हादसे में मजदूर की मौत

 
Giridih: सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. घटना शनिवार देर रात ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर मोड़ से गांडेय मुख्य सड़क पर लुकैया के पास हुई. मृतक अपने ससुराल से शादी समारोह के बाद घर वापस लौट रहा था. मृतक की पहचान बदगुंदा पंचायत के जीतजोरा गांव निवासी चुन्कु हेमब्रम पिता केशर हेम्ब्रम उम्र-43 वर्ष के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल सिरसिया गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था. शादी समारोह से वापस पैदल आ रहा था. इसी क्रम में अहिल्यापुर मोड़ से गांडेय मुख्य सड़क पर लुकैया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने चुन्कु को अपने चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही घटना की जानकारी ताराटांड़ पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. वहीं देर रात हो जाने के कारण शव को सुरक्षित परिजनों ने अपने घर पर रखा. सुबह होते ही ताराटांड़ पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया. मृतक मजदूरी का काम करता था. इसे भी पढ़ें - कल">https://lagatar.in/new-criminal-laws-will-be-implemented-from-tomorrow-murderers-will-be-punished-not-under-section-302-but-section-101-and-rapists-will-be-punished-under-section-63/">कल

से लागू हो जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ, हत्यारों को 302 नहीं 101 व दुष्कर्मियों को धारा 63 में मिलेगी सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही