Search

 
 
 

बोकारोः बेरमो में अवैध विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

Bokaro: होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकुंडी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।
 

Bokaro: होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकुंडी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है.

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने नरकुंडी स्थित सोना महतो के घर में बने एक कमरे की तलाशी ली. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई.

 

बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि छापेमारी में कुल 2688 पीस (करीब 793 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

मौके से मकान मालिक सोना महतो (उम्र करीब 50 वर्ष), पिता स्व. हरखू महतो उर्फ भवितर महतो, निवासी नरकुंडी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.  होली को लेकर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही