Search

 
 
 

उलगुलान न्याय महारैली में कार्यकर्ताओं का महाजुटान, टाना भगत और बिरसा के अनुयायी भी पहुंचे

 
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे टाना भगत  पश्चिम सिंहभूम के बिरसा अनुयायी भी महारैली में शामिल Rehan/Basant Ranchi :   राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का महाजुटान शुरू हो गया है. कार्यकर्ता हाथ में कांग्रेस, झामुमो, माकपा, आप समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों का झंडा और तख्तियां लेकर रैली में पहुंच रहे हैं. वहीं कुछ कार्यकर्ता हेमंत सोरेन का मुखौटा पहनकर भी रैली में होने आ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-21-at-3.08.26-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />

बिरसा अनुयायी भी पहुंचे न्याय महारैली में

पश्चिम सिंहभूम के बिरसा अनुयायी भी महारैली में शामिल होने पहुंचे हैं. मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़े थे. उसी प्रकार राज्य की खनिज संपदा बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए महारैली में आये हैं. इधर टाना भगत भी सफेद वस्त्र पहनकर और हाथ में घंटी और भेर बजाते हुए इंडिया गंठबंधन की महारैली में पहुंचे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-21-at-3.08.25-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />

कार्यक्रम में प्रवेश के लिए बनाये गये हैं छह एंट्री गेट

प्रभात तारा मैदान में छह इंट्री गेट बनाये गये हैं. हर इंट्री गेट में 5 प्रवेश द्वार है. वहीं महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये गये हैं. वहीं महिला प्रवेश द्वार में महिला और पुरुष प्रवेश द्वार में पुरुष जवान की तैनाती की गयी है. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की प्रवेश द्वार पर तालाशी ली जा रही है. इसके बाद उनको अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है.  कार्यक्रम स्थल पर 24 एलईडी स्क्रीन भी लगाये गये हैं. उलगुलान महारैली में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 36 युनिट बनाये गये हैं. एक युनिट में करीब एक हजार से अधिक लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-21-at-3.08.21-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-21-at-3.08.19-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही