Ranchi : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसको लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची में जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम में सड़क समेत कई अन्य इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है. उपद्रवियों पर भी नजर रखी जा रही है. राजधानी रांची में बंद समर्थक किसी तरह का उपद्रव न फैला सके इसके लिए 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात किये गये हैं. https://lagatar.in/a-large-number-of-police-forces-have-been-deployed-in-ranchi-in-view-of-bharat-bandh/untitled-5-34/"
rel="attachment wp-att-936418">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-5-14.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
rel="attachment wp-att-936418">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment