Search

 
 
 

नववर्ष पर बड़ी संख्या में दशम फॉल पहुंचे पर्यटक, जमकर की मस्ती

 
Bundu : 2022 नव वर्ष के आगमन के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने दशम फॉल पहुंचे. सुबह से ही दशम फॉल पहुंचने वाले लोगों का तांता लगा रहा. झारखंड ही नहीं बंगाल से भी बसों में लोग पिकनिक मनाने दशम फॉल पहुंचे. लोगों ने जंगल- झाड़ के बीच स्थित 144 फीट की ऊंचाई से गिरते फॉल के अनुपम दृश्य का आनंद तो लिया ही  फिल्मी गानों की धुनों पर भी पर्यटक खूब थिरके. बच्चों ने दशम फॉल स्थित पार्क में जमकर मस्ती की, तो युवक-युवतियों ने पानी में अटखेलियां भी कीं, सेल्फी भी ली.

तैनात थे 25 पर्यटन मित्र

यहां पहुचने वाले लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए तैनात 25 पर्यटन मित्र भी दिन भर अत्यधिक व्यस्त रहे. पर्यटक मित्र खतरनाक स्थलों की ओर जाने से पर्यटकों को रोकते देखे गये. दशम फॉल के डेंजर जोन को प्रशासन और पर्यटक मित्रों ने घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद की. सीढ़ी से नीचे फॉल की तलहटी में जाने वाले क्षेत्र को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित किया गया.

वाहनों को पार्क करने में परेशानी

भीड़ अत्यधिक होने के कारण यहां वाहनों को पार्क करने में भी चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दोपहर से पहले ही वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह खत्म हो चुकी थी. वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं. पुलिस प्रशासन के लोग पर्यटन स्थलों में दिनभर मुस्तैद रहे. पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल भी पर्यटक मित्रों ने दशम फॉल क्षेत्र के पूरे इलाके में घूम-घूम कर रखा. बता दें कि पूर्व में भी पर्यटक मित्रों की सजगता से कई पर्यटकों को खतरनाक क्षेत्र से बचाया गया. इसे भी पढ़ें – अनुकरणीय">https://lagatar.in/exemplary-example-aqua-world-remained-closed-due-to-increased-cases-of-corona/">अनुकरणीय

उदाहरण: कोरोना के बढ़े मामलों को देखते हुए एक्वा वर्ल्ड रहा बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही