Search

 
 
 

SIR के जरिए भारतीयों की बड़ी आबादी को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है : कांग्रेस

National News  : कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक प्रमुख बिज़नेस अख़बार में छपी एनालिसिस के हवाले से कहा है कि SIR के कारण भारतीय वोटरों की संख्या 2015 के स्तर पर ला दी गयी है.
 
जयराम रमेश (फाइल फोटो)

National News  : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने अमित शाह के कहने पर SIR  प्रक्रिया शुरू की है. इसके माध्यम से भारतीयों को बड़े पैमाने पर वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है.  इस कारण भारत के वोटरों की संख्या कम हो रही है.

 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक प्रमुख बिज़नेस अख़बार में छपी एनालिसिस के हवाले से कहा है कि SIR के कारण भारतीय वोटरों की संख्या 2015 के स्तर पर ला दी गयी है. 

 


कहा कि 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटरों की संख्या 2015 में 81.7 करोड़ थी. यह SIR प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व बढ़कर लगभग 95 करोड़ पर पहुंच गयी थी, लेकिन SIR के कारण यह घटकर 81.8 करोड़ पर पहुंच गयी.  

 


श्री रमेश ने कहा कि यह SIR के तहत 13 करोड़ से ज़्यादा वोटरों के नाम बड़े पैमाने पर हटाने के कारण हुआ है उन्होंने कहा कि  नाम काटे जाने की असल संख्या इससे भी ज़्यादा है. आरोप लगाया कि वोटरों की संख्या और कम हो जायेगी,  क्योंकि 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR अभी भी जारी है 

 


जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र के डेटा से वोट चोरी का पैटर्न सामने आया है. 2024 के लोकसभा चुनाव और SIR के बीच वोटरों की संख्या में 5.6फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.  SIR के कारण यह 21फीसदी कम हो गयी है.  दिल्ली में SIR के कारण वोटरों की संख्या 2014 के स्तर की तुलना में 16फीसदी कम कर हो गयी है

 


कांग्रेस सांसद ने कहा कि आरएसएस व भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के ज़रिए  देश की चुनावी व्यवस्था पर कब्ज़ा करने की बात मंज़ूर नहीं की जा सकती.  उन्होंने कहा कि जिन वोटरों के नाम ग़लत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में वापस शामिल किया जाना हम सुनिश्र्चित करेंगे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही