Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहेबगंज से एक पत्र आया और बाबूलाल मरांडी ने फिर पंकज मिश्रा को लपेट दिया

Advertisement
Advertisement
Ranchi: साहिबगंज में कोई भी गड़बड़ी होते ही बीजेपी के कान सबसे पहले खड़े हो जाते हैं. मामला कोई भी हो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा किसी न किसी रूप में उसमें लपेट लिये जाते हैं. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज के एक पीड़ित व्यक्ति के पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है, लेकिन बाबूलाल ने जिस कांशीराम के पत्र को लेकर पंकज मिश्रा पर आरोप लगाया है उस पत्र में कहीं भी पंकज मिश्रा या किसी दूसरे नेता या कार्यकर्ता का नाम है ही नहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/1-2.jpg"

alt="" width="921" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/2-1.jpg"

alt="" width="893" height="1280" /> तस्वीर- साहिबगंज के रहने वाले कांशीराम ने बाबूलाल मरांडी को लिखा पत्र

पंकज मिश्रा पर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का बाबूलाल ने लगाया आरोप

बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्हें शिकायत मिली है कि साहेबगंज के धर्मपुर पंचायत में मुखिया के चुनाव में माफिया और पुलिस का गठजोड़ धमकी के बल पर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्षेत्र में उनका प्रतिनिधि पंकज मिश्रा खुलेआम वहां पुलिस संरक्षण में बैठक कर धमकी दे रहा है. वहां की पुलिस जनजातीय समाज के कांशीराम कर्माकर को बिना कारण के थाने में बुलाकर प्रताड़ित कर एक खास उम्मीदवार के पक्ष में काम कर रही है. मामला मुख्यमंत्री के कार्यक्षेत्र का है, इसलिए झारखंड पुलिस के डीजीपी इस मामले को खुद देखें और वहां निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करायें. साथ ही दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें-पुलिस">https://lagatar.in/jharkhand-news-the-criminal-escaped-with-handcuffs-by-dodging-the-police/">पुलिस

को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ अपराधी

पीड़ित ने बाबूलाल को लिखे पत्र में कहीं भी पंकज मिश्रा का जिक्र नहीं किया है

बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कांशीराम का पत्र भी पोस्ट किया है. जिसमें कांशीराम ने कहा है कि रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह तोमर के बुलावे पर 2 मई को सुबह 6 बजे थाने में हाजिर हुआ. कांशीराम ने आरोप लगाया कि थानेदार ने उसे बेवजह 7 घंटे भूखे-प्यासे थाने में बैठाये रखा, जबकि उसके खिलाफ कोई मामला या अरेस्ट वारंट नहीं था. थानेदार का कहना था कि एसडीपीओ आएंगे तब थाने से छोड़ा जाएगा, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई पदाधिकारी थाने में नहीं पहुंचा तो वह वहां से निकलकर वापस अपने घर आ गया. कांशीराम ने आशंका जताई है कि स्थानीय राजनीति से ग्रसित होकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-3-may-pol-khol-politics-in-jharkhand-case-against-saryu-in-doranda-police-station-51152-chappal-closed-due-lack-repair/">शाम

की न्यूज डायरी।।3 MAY।। झारखंड में पोल-खोल पॉलिटिक्स। सरयू के खिलाफ डोरंडा थाना में केस। मरम्मत के अभाव में 51152 चापानल बंद। भड़काऊ भाषण देकर फंसे राज ठाकरे। जोधपुर हिंसा के बाद कर्फ्यू। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही