Search

 
 
 

कियारा-सिद्धार्थ के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान, इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट

 
Lagatardesk : पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी  पैरेंट्स बनने वाले हैं. जल्द ही उनके घर बच्चें की किलकारी गूंजने वीली है. शादी के दो साल बाद मां बनने जा रही कियारा . हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. शेयर किये तस्वीर में दोनों के हाथ में छोटे बेबी के मोजे रखे नजर आ रहे हैं. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट जल्दी ही आएगा.
https://www.instagram.com/p/DGnAatCoZpe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DGnAatCoZpe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

"> सिद्धार्थ कियारा का ये पोस्ट शेयर करते ही बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस उनहे बधाईयां दे रहे हैं. पोस्ट पर नीना गुप्ता ने कमेंट किया, `बधाई हो`. रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, `ओह माय गॉड, बधाई हो, बहुत खुश हूं`. शिल्पा शेट्टी ने लिखा, `ओ बधाई हो`. सामंथा रुथ प्रभु ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, `ओएमजी`. इनके अलावा राशि खन्ना, गौहर खान, अथिया शेट्टी, मसाबा गुप्ता जैसे सितारों ने भी बधाई दी.वहीं फैंस ने लिखा `आपका बच्चा वाकई बहुत खूबसूरत होगा`. एक ने लिखा ओ माय गॉड, सिद्धार्थ कियारा बधाई हो . एक ने लिखा, `मेरे फेवरेट कपल को इस गुडन्यूज के लिए बधाई.  

2023 में कपल ने की थी शादी

सिद्धार्थ कियारा बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं दोनों 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे बंधे थे .तो वहीं शादी के दो साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे है.दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत शेरशाह के सेट पर शुरू हुई, इससे पहले ये लस्ट स्टोरीज के सेट पर मिले थे. लेकिन शेरशाह के बाद दोनों की डेटिंग शुरु हुई .और 2021 में फिल्म रिलीज हुई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. आखिरकार दो साल बाद 2023 में दोनों ने शादी कर ली. इन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही