Search

 
 
 

जीविका दीदी पर ग्रामीण इलाकों में काफी काम हुआ हैः नीतीश कुमार

 
Motihari: सीएम नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा जारी है. यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को सीएम सुगौली प्रखंड स्थित सुगांव पहुंचे. वहां सीएम ने जीविका दीदियों से संवाद किया. सीएम ने जीदीयों की प्रशंसा की. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को कहा कि याद रखिएगा कि आप कैसे हुईं हैं जीविका दीदी. आज एक करोड़ हैं. नीतीश ने कहा कि जब वह नवंबर 2005 में सरकार में आए तो यह देखा के यहां काफी कम संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं हैं. सांसद और केंद्र में मंत्री रहने की वजह से उन्होंने बाहर में काफी देखा था, इसलिए यह भी जानिए कि हमलोगों ने जीविका समह को ऋण लेकर शुरू किया था. नीतीश ने कहा कि हमने जीविका नाम दिया तो केंद्र वालों ने इसे आजीविका के नाम से शुरू किया. हम ताे अब जीविका दीदी कहते हैं. कहा कि हम तो लगातार आप लोगाें के बीच घूमते रहते हैं. ग्रामीण इलाकों में काफी काम हुआ है. अब इसे शहरी क्षेत्र में भी शुरू किया गया है. कहा कि शहरी क्षेत्र में 26 हजार महिलाओं को अब तक जोड़ लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका समूह में तो महिलाएं ही रहती हैं. उनके लिए हम लगातार काम कर रहें. वह तो जननी हैं. हम महिलाओं की इज्जत करते हैं. पर ऐसा नही है कि पुरुषों के लिए नहीं कर रहे. उनके लिए भी काम हो रहा है. जीविका समूह की दीदियों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया उनके लिए और भी जो होगा वह किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-11-people-who-made-fake-ids-and-documents-of-bangladeshi-intruders/">दिल्ली

पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही