Search

 
 
 

धरती आबा की धरोहर को संजोए रखने का बड़ा कदम, राजकीय पर्यटन महोत्सव घोषित

झारखंड सरकार ने धरती आबा बिरसा मुंडा की धरोहर को संजोए रखने के लिए  बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत खूंटी के उलिहातू में आयोजित होने वाले “राजकीय बिरसा महोत्सव” को आधिकारिक रूप से राजकीय पर्यटन महोत्सव घोषित कर दिया है. यह निर्णय राज्य स्तरीय पर्यटन समन्वय समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने धरती आबा बिरसा मुंडा की धरोहर को संजोए रखने के लिए  बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत खूंटी के उलिहातू में आयोजित होने वाले “राजकीय बिरसा महोत्सव” को आधिकारिक रूप से राजकीय पर्यटन महोत्सव घोषित कर दिया है. यह निर्णय राज्य स्तरीय पर्यटन समन्वय समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है.

 

क्या है इसका उद्देश्य

•    बिरसा मुंडा की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखना.
•    राज्य में पर्यटन विकास को नई दिशा देना.
•    धरती आबा बिरसा मुंडा की यादों को सहेजने और उनकी स्मृतियों को संरक्षित करना.
•    धरती आबा बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना. इन स्थलों में उलिहातू, डोंबारी बुरू, और रांची जेल शामिल हैं.
•    इन स्थलों को विकसित करने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही