Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह घटना मंगलवार को कतरास स्टेशन के यार्ड में चार नंबर लाइन में हुई. जहां मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति की हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है और व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई है.

 मालगाड़ी से उतरने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मालगाड़ी सिजुआ साइडिंग से मिजिया थर्मल पावर हाउस प्लांट जाने के लिए 59 बैगन का रैक कतरास स्टेशन के पास पहुंची. इसी दौरान व्यक्ति खड़ा होकर मालगाड़ी से उतरने लगा. इसी बीच मालगाड़ी के इंजन के तीसरे बैगन में पीछे हाईटेंशन तार में सट गया. जिससे जोरदार आवाज के साथ वह मालगाड़ी के बैगन में गिर पड़ा. जहां उसकी मौके पर मौत हो गई.

 व्यक्ति की नहीं हो पाई है शिनाख्त

आवाज सुनकर स्टेशन पर कार्यरत अधिकारी व कर्मी के जीआरपी व आरपीएफ के जवान तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. शव को बैगन से प्लेटफार्म पर लाया गया. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति इस आसपास का नहीं है. आंशका जताई जा रही है कि यह सिजुआ साइडिंग में चढ़ा होगा और कतरास स्टेशन मालगाड़ी रुकते ही जगा जिससे वह असावधानी के कारण हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया होगा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल शव का शिनाख़्त नहीं हो पाया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही