Search

 
 
 

अमेरिका के ब्रुकलिन स्टेशन पर गैस मास्क पहने शख्स ने धुआंधार फायरिंग की, 20 घायल

 
Brooklyn : अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन में मंगलवार को सब-वे ट्रेन में गैस मास्क पहने एक शख्स ने पीक ऑवर में ताबड़तोड़ फायरिंग की. खबर है कि इसमें 20 लोग बुरी तरह घायल हो गये. हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है. लेकिन एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आयी है. गोली चलाने वाले शख्स का नाम फ्रैंक जेम्स बताया गया है. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने उसकी तस्वीर साझा की है. पुलिस ने एक वैन भी बरामद की है.

हमलावर गैस मास्क पहनकर आया था

माना जा रहा है कि उसी वैन से वह सब-वे स्टेशन पहुंचा था. जिस वक्त ट्रेन में काफी भीड़ होती है, तब यह हमला किया गया. हमलावर गैस मास्क पहनकर आया था. उसने ऐसे कपड़े पहने हुए थे जैसे निर्माण कार्य से जुड़े लोग पहनते हैं. जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर उसने पहले स्मोक ग्रेनेड जैसा कुछ फेंका, जिससे वहां धुआं फैल गया. धुएं का असर हमलावर पर नहीं हुआ क्योंकि उसने गैस मास्क पहना हुआ था.

गोलीबारी के बाद हमलावर भाग गया

धुएं के बीच ही शख्स ने गोलीबारी की, जिसमें अब 20 लोग जख्मी हो गये. लोगों को धुएं की वजह से समझ ही नहीं आया कि गोली आखिर चल कहां से रही हैं. गोलीबारी के बाद जब हमलावर भाग गया तो रेलवे स्टेशन पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था, लोग जमीन पर पड़े दर्द से कराह रहे थे.खबरों के अनुसार Sam Carcamo नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन का दरवाजा खुला. मुझे उतरना था.

सभी जगह खून ही खून बिखरा पड़ा था

मैं गेट के पास आया देखा कि बाहर स्टेशन पर धुआं ही धुआं था. सभी जगह खून ही खून बिखरा पड़ा था और लोग दर्द से चिल्ला रहे थे, रो रहे थे. फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस ने इस मामले को आतंकी घटना मानने से इनकार किया है. यह हमला किसने क्या, क्यों किया, क्या इसका आतंकवाद से इसका कोई संबंध है? यह सब जानकारी जुटाई जा रही हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही