Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक विवाह ऐसा भी...स्ट्रेचर पर लेटकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, ऐसे भरी दुल्हन की मांग

Advertisement
Advertisement
कार दुर्घटना में खिसक गया था कुल्हा, डॉक्टर ने रड लगाकर आराम करने की दी थी सलाह शादी की तारीख बढ़ाने की बजाय, नियत तिथि व मुहुर्त में की शादी  Arun Kumar Yadav Garhwa/Kandi: गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में हुआ एक विवाह चर्चा में है. शादी से ठीक 4 दिन पहले हुये कार दुर्घटना में दूल्हे बाल-बाल बच गया. मगर इस दौरान उसका कुल्हा खिसककर फ्रैक्चर कर गया. डॉक्टर ने रॉड लगाकर कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया और सीधे लेटकर रहने की सलाह दी. घरवालों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ाने की बात कही, क्योंकि दुर्घटना के ठीक अगले ही दिन तिलक समारोह था. मगर दूल्हा ने तय मुहुर्त में ही शादी करने की बात कही. एंबुलेंस में लेटकर दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा और शादी की सारी रस्में अदायगी करने के बाद दुल्हन की मांग भरी और उसे विदा कराकर ले गया. यह नजारा जिसने भी देखा उसके मुख से निकला वाह... एक विवाह ऐसा भी.

क्या है पूरा मामला 

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत के बेलोपाती गांव निवासी पुजारी सुदर्शन मिश्र के बेटे चंद्रेश मिश्र की शादी पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड के पनेरीबांध गांव निवासी मिथिलेश मिश्र की बेटी प्रेरणा के साथ 25 जून को तय हुई थी. 23 जून को तिलक समारोह था. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. खुशी का माहौल था. शादी से कुछ दिन पहले चंद्रेश ने स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी. वह उसी कार से शादी की खरीदारी कर रहा था. 22 जून को चंद्रेश कार से खरीदारी करने गढ़वा गया. वह दो बार कार से आना-जाना कर चुका था. तीसरी बार गढ़वा से कांडी लौटने के दौरान बोकेया में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये, मगर गनीमत रही कि एयर बैग की वजह से चंद्रेश की जान बच गई. हादसे में चंद्रेश का कुल्हा खिसक कर फ्रैक्चर कर गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में घरवाले चंद्रेश को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने रॉड लगाकर कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया और सीधे लेटकर रहने की सलाह दी. अब घरवालों को चिंता सताने लगी तय मुहुर्त पर शादी कैसे होगी. परिवार वाले शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बता कह रहे थे. मगर चंद्रेश ने हिम्मत दिखाई और तय दिन और मुहुर्त में ही शादी करने की बात कही. इसके बाद 23 जून को धूमधाम से तिलक समारोह हुआ. इसके बाद 25 जून को धूमधाम से बारात निकली. बाराती नाचते गाते दुल्हन के घर पहुंचे. दूल्हा चंद्रेश एंबुलेंस में लेटकर स्ट्रेचर से पहुंचा. चैनपुर के शाहपुर के रिवर व्यू होटल में तय मुहुर्त में एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर उठाकर दूल्हे को मंडप में ले जाया गया. संक्षिप्त कर्मकांड के बाद दर्द से बेजार दूल्हा चंद्रेश ने दुल्हन प्रेरणा की मांग भर और उसे विदा कराकर ले गया. विवाह समारोह में पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष ने दूल्हे के साहस, जज्बे व दुल्हन प्रेरणा के प्रति प्रेम की तारीफ की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1-49.jpg"

alt="एक विवाह ऐसा भी...स्ट्रेचर पर लेटकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, ऐसे भरी दुल्हन की मांग" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही