Search

 
 
 

रांची : डेली मार्केट में फिर लगी भीषण आग, दुकान जलकर राख

 
Ranchi :  मेन रोड स्थित डेली मार्केट में एक बार फिर से आग लग गयी. रविवार की देर रात आग ड्राई फ्रूट्स की दुकान में लगी. इस अगलगी में दुकान में रखे सारे ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. आग लगने से दुकानदार को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि आकलन के बाद ही नुकसान की सही जानकारी सामने आ पायेगी. आग लगने से डेली मार्केट में अफरा-तफरी मच गयी.

दुकान में रखे सारे ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य सामान जलकर राख 

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 11 बजकर 45 मिनट में डेली मार्केट स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में अचानक आग लग गयी. आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गयी. लोगों ने दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को अगलगी की सूचना दी. मौके पर पहुंचकर दुकान मालिक सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. सूचना पाकर थोड़ी देर के बाद दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पायेगा.

दहशत में रहते हैं डेली मार्केट के दुकानदार

बता दें कि डेली मार्केट में फल सब्जी के अलावा दूसरे खाद्य पदार्थ की भी थोक मंडी है.  यहां  अक्सर अगलगी की घटनाएं होती रहती है. इससे वहां के दुकानदार दहशत में रहते हैं. पिछले साल भी सब्जी मंडी में भीषण आग लगी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला के ढाई लाख रुपये भी जल गये थे. कोरोना के समय भी मार्केट में आग लगी थी,  जिसमें सभी फल के दुकान जल गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही