Search

 
 
 

बस्ताकोला में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग लगी, लाखों की संपत्ति जलकर खाक, दो झुलसे, मवेशी भी घायल

झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और नीचे तल्ले में बने सोफा गोदाम तक पहुंच गई.
 

Dhanbad: झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और नीचे तल्ले में बने सोफा गोदाम तक पहुंच गई.

 

धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया .आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए .इस घटना में मकान मालिक राजू अग्रवाल गंभीर रूप से झुलस गए जबकि एक अन्य व्यक्ति के भी झुलसने की सूचना है. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

 

आग की चपेट में आने से घर के पास बंधा एक मवेशी भी झुलस गया. घटना स्थल के ठीक पास ही इंडियन रसोई गैस की एजेंसी और उसका गोदाम स्थित है. जिसे लेकर आसपास के लोगों में काफी दहशत का माहौल बना रहा क्योंकि लोगों को आशंका थी कि यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही माइंस रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे.

 

वहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जुट गए. काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही